लिफ्ट में मेड से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

वस, इंदिरापुरम : इंदिरापुरम की सोसायटी में लिफ्ट के अंदर मेड के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि लिफ्ट और सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। मेड का आरोप है कि वह सोसायटी में काम करने के लिए शनिवार को गई थी। इस दौरान एक फ्लैट मालिक उससे उनके यहां काम करने की जिद करने लगा। वह लिफ्ट में गई तो आरोपी भी लिफ्ट में आ गया। इसके बाद उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। मेड ने घटना के बाद थाने पहुंचकर फ्लैट नंबर देते हुए आरोपित के खिलाफ शिकायत दी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *