पेटीएम KYC अपडेट कराने के नाम पर 2.40 लाख ठगे

– दो लोगों को लिंक भेज ऐप इंस्टाल करवाया, खाते में लगी सेंध

Bवस, गाजियाबाद: Bपेटीएम केवाईसी अपडेट करने के नाम पर 2 लोगों के खाते से 2.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। 30 जनवरी को दोनों घटनाएं हुईं। इनकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच कर रही है।

राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर्स सिटी सोसायटी में रहने वाले भोपाल सिंह के पास पेटीएम की केवाईसी अपडेट करने के लिए एक कॉल आया। कॉलर ने उन्हें एक ऐप का लिंक भेजा। उसे इंस्टॉल करने के बाद जैसे ही उन्होंने डिटेल डाली तो उनके अकाउंट से दो बार में 95 हजार 444 रुपये कट गए। उन्होंने सिहानी गेट थाने में शिकायत दी है। वहीं, दूसरा मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है। यहां भी पेटीएम केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगी हुई। बिहारीपुरा के रहने वाले टेलरिंग मटीरियल के कारोबारी के पास एक मेसेज आया। इसमें पेटीएम केवाईसी के संबंध में बात करने के लिए एक नंबर दिया गया था। उन्होंने उस पर कॉल की तो उन्हें भी एक ऐप का लिंक भेजा गया। उन्होंने ऐप को इंस्टॉल कर डिटेल डाली तो उनके क्रेडिट कार्ड से डेढ़ लाख रुपये निकल गए।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *