प्रॉपर्टी के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को मारी गोली

B- पत्नी के पेट लगी गोली, बेटे के पैर में छूते हुए निकली

एक संवाददाता, जेवरB

मंगरौली रोड पर एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी पत्नी और बेटे पर गोली चला दी। पत्नी के पेट में गोली लगी है, जबकि बेटे के पैर को छूते हुए निकल गई। दोनों को ग्रेनो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेवर कोतवाली प्रभारी अजय अग्रवाल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

रिटायर्ड फौजी राकेश का मंगरौली रोड पर मकान है। पत्नी गीता व बेटे ऋतिक से उनका झगड़ा चल रहा है। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि राकेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गीता और ऋतिक पर 3 गोलियां चला दीं। एक गोली गीता के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली बेटे के पैर में छूते हुए निकल गई। फायरिंग की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे, तो राकेश फरार हो गया। ऋतिक ने प्रॉपर्टी विवाद में गोली मारने का आरोप लगाया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *