दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : भारतीय हिंद फौज ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इस संबंध में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने आरोप लगाया कि दिल्ली के शाहीन बाग में सियासी दलों की शह पर चल रहे आंदोलन से देश में स्थिति बिगड़ रही है। लोगों को गलत जानकारियां देकर भड़काया जा रहा है। यह देश के लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए दिल्ली में होने जा रहे विधान सभा चुनाव रद्द कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और राजधानी को सेना के हवाले किया जाए। ज्ञापन देने वालों में समीर गुप्ता, मुकेश अरोड़ा, सुरेंद्र पंडित, कमलेश कुमार, सबा खान, सिराज अहमद, सुनील सक्सेना, मनमोहन सक्सेना शामिल थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *