महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर: शहर की चर्च कंपाउंड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पहुंचकर आरोपी व्यक्ति को शांतिभंग की धाराओं में अरेस्ट कर लिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी एके शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह शहर की चर्च कॉलोनी निवासी कालू नाम का व्यक्ति शराब पीकर आती-जाती महिलाओं पर गंदी-गंदी फब्तियां कस रहा था। जिससे महिलाएं परेशान हो गईं। महिलाओं के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कालूराम को अरेस्ट कर लिया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *