जामिया में गोली चलाने वाले किशोर की फर्जी वोटर लिस्ट वायरल

B- लिस्ट में नाम तो समान है, लेकिन पिता का नाम और पोलिंग सेंटर भी अलग है

– सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिस्ट शेयर कर किशोर को बताया बालिग

विशेष संवाददाता, ग्रेटर नोएडाB

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में प्रदर्शन करने वालों पर जामिया (दिल्ली) में गोली चलाने वाले जेवर के किशोर को बालिग बताते हुए वोटर लिस्ट की एक स्लिप वायरल हो रही है। एनबीटी की पड़ताल में यह फर्जी मिली है। वोटर लिस्ट में नाम तो समान है, लेकिन दोनों के पिता के नाम अलग-अलग हैं। साथ ही पोलिंग सेंटर भी अलग निकला है।

30 जनवरी को सीएए के विरोध में निकाले जा रहे मार्च में किशोर ने गोली चलाई थी। जामिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र के हाथ में गोली लगी थी। पूछताछ में पकड़े गए लड़के की पहचान जेवर के रहने वाले एक नाबालिग के रूप में हुई थी। उसके परिवार ने उसकी 10वीं क्लास की मार्कशीट पुलिस को दी थी, जिसमें वह नाबालिग है। दिल्ली पुलिस के अनुसार उसने शाहीन बाग में सीएए के विरोध में चल रहे धरने से गुस्से में आकर गोली चलाई थी। उसने फेसबुक पर भी इसका जिक्र किया था। इस बीच सोमवार को इस किशोर को बालिग बताते हुए एक वोटर लिस्ट की स्लिप वायरल हुई। ये जेवर विधानसभा की वोटर लिस्ट की पर्ची है। इसका पोलिंग सेंटर रामपुर बांगर बताया गया है। एनबीटी ने इसकी पड़ताल की। वोटर लिस्ट और दिल्ली में पकड़े गए किशोर का नाम समान है। उसके बाद हमने उसके पिता का नाम चेक किया। किशोर के परिवार की ओर से जारी उसकी मार्कशीट और वोटर लिस्ट की पर्ची में पिता का नाम अलग-अलग है। पर्ची में जो मतदान केंद्र बताया गया है, वह दिल्ली में पकड़े गए किशोर के घर से करीब 6 किमी दूर है। जबकि किशोर के परिवार का पोलिंग सेंटर जेवर कस्बे में ही प्राइमरी स्कूल में है। रामपुर बांगर अलग गांव है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *