अगवा की गई नाबालिग मिली

विस, नोएडा : एक साल पहले बहला फुसलाकर अगवा की गई नाबालिग लड़की को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने रेस्क्यू करवाया है। पुलिस के अनुसार, लड़की सेक्टर-9 की रहने वाली है। किशोरी के परिवार ने इस मामले में पिछले साल फरवरी माह में एक युवक पर बेटी को अगवा करने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-4 से लड़की को बरामद कर लिया। लड़की ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से आरोपी युवक से शादी की है। पुलिस लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *