पत्नी मां नहीं बनी तो दिया 3 तलाक, मारपीट का भी आरोप

B10 साल पहले हुई थी शादी, पति समेत ससुरालियों के खिलाफ तहरीरB

B

एनबीटी न्यूज, मुरादनगरB

मुरादनगर थाना क्षेत्र में महिला को 3 तलाक देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के 10 साल बाद तक पत्नी को बच्चा नहीं हुआ तो पति ने उसे घर से निकाल दिया। विरोध करने पर आरोपित ने 3 तलाक दे दिया। मामले में पीड़िता ने पति समेत सभी ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। महिला का पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला की शादी को 10 साल हो गए हैं। उसके अभी तक कोई संतान नहीं है। आरोप है कि उसके ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करते हैं। आए दिन उसके मारपीट की जाती है। महिला ने इसका विरोध किया तो करीब 5 दिन पहले पति ने उसे 3 तलाक देकर घर से निकाल दिया। उसने पुलिस पर भी मामला टरकाने का आरोप लगाया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *