काईट को मिला द्वितीय पुरस्कार

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर : काईट संस्थान के छात्रों ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय उद्यमिता चैलेंजर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी उमेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश में छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के साथ-साथ एडवांस ट्रैक विकसित करना है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 700 से अधिक कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। 2 फरवरी को हुई प्रतियोगिता में काईट कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल कर डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार जीता। टीम में हर्ष मिश्रा, निपुण कुमार, प्रिया मिश्रा, हर्षित सक्सेना, मौलिक, भावना गुलाठी, सिद्धार्थ गुप्ता, शिवांगी समेत कई लोग शामिल थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *