देवर पर यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर : थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर शारीरिक शोषण कर 6 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी 28 अप्रैल 2017 को थानाक्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले यूपी पुलिस के सिपाही के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के 7 माह बाद ही महिला के सिपाही पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों परिवारवालों ने महिला की जिम्मेदारी देवर को दे दी। महिला का आरोप है कि देवर ने उसका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं सिपाही के मौत के बाद मिले 6 लाख रुपये भी देवर ने ले लिए। इनका कहना है कि देवर अब उसके दो साल के बच्चे सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *