सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सहकर्मी से की छेड़छाड़, केस

विस, नोएडा : सेक्टर 2 की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर सहकर्मी ने अश्लीलता का आरोप लगाया है। विरोध पर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी गई थी। पीड़िता ने सेक्टर 20 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार युवती सेक्टर 2 में एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। युवती ने शिकायत दी है कि कंपनी में ही साथ काम करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर वैभव उनके साथ छेड़छाड़ करता है और कई बार उसने अश्लील हरकत भी की। विरोध करने पर वह बदनाम करने की धमकी देता है। पुलिस के अनुसार शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *