बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटा

विस, नोएडा : बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार रात सेक्टर 5 में एक युवक से मोबाइल लूट लिया। घटना के समय पीड़ित पैदल ही घर लौट रहा था। मामले की सेक्टर 20 थाने में शिकायत की है। पुलिस के अनुसार हरौला सेक्टर 5 में रहने वाले राजेश कुमार सेक्टर 8 में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार को वह कंपनी से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान कॉल आने पर वह फोन पर बात करने लगे। तभी पीछे से बाइक पर आए बदमाश उनके हाथ से फोन लूटकर फरार हो गए। उन्होंने रविवार को सेक्टर 20 थाने में घटना की शिकायत की है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *