स्पोर्ट्स मीट में वॉलीबॉल और क्रिकेट के हुए मुकाबले

Bएनबीटी न्यूज, नोएडा : Bसेक्टर-62 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। मीट के पांचवें दिन सोमवार को वॉलीबॉल एवं क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच खेले गए। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में 10 संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट में आईएमएस नोएडा का इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट मुकाबला हुआ। इस दौरान आईएमएस के प्रेजिडेंट राजीव कुमार गुप्ता, निदेशिका डॉ. कुलनीत सुरी, आईएमएस की स्पोर्ट्स समन्वयक रीना मैसी के साथ शिक्षक एवं छात्रों भी मौजूद रहे। आईएमएस की स्पोर्ट्स समन्वयक रीना मैसी ने बताया कि वॉलीबॉल टूर्नामेंट में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट में आईएमएस नोएडा के बीसीए टीम-ए ने स्कॉलर टीम-ए को 7 रनों से हरा दिया। वहीं बीसीए टीम-बी ने स्कॉलर टीम-बी को 13 रनों पराजित किया। बीबीए टीम-बी ने क्लब टीम-ए को 7 विकेट से शिकस्त दी। वहीं वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बीसीए ने एसजेएमसी को 2-0 से, बीबीए ने बीएएलएलबी को 2-0 से, सुभारती ने आईएमएआर को 2-0 से हराया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *