निरस्त व कब्जा प्राप्त संपत्ति का निरीक्षण शुरू

प्रस, नोएडा : अथॉरिटी की टीम ने निरस्त व कब्जा प्राप्त संपत्ति का सोमवार से भौतिक निरीक्षण शुरू कर दिया है, ताकि उनकी मरम्मत कराकर नए सिरे से लीज या रेंट पर दिया जा सके। नोएडा अथॉरिटी ने 5 ऐसी संपत्ति हाल ही में निरस्त की है। इससे पहले भी कई को निरस्त किया जा चुका है। अब इनका इस्तेमाल हो इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। ओएसडी इंदु प्रकाश व उनकी टीम सोमवार को ब्रह्मपुत्र मार्केट में गई। वहां ऐसी कई संपत्तियों का हाल देखा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *