
– समाजवादी पार्टी की बैठक में नेताओं ने की चर्चा
– आसमान छू रहीं हैं डीजल व पेट्रोल समेत दैनिक उयोग के सामान की कीमतें
एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा
सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानपरिषद के पूर्व सदस्य महेश आर्य बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में आगामी विधान परिषद सदस्य स्नातक व शिक्षक के चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। वहीं सपा नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है।
महेश आर्य ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज डीजल, पेट्रोल से लेकर दैनिक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। इससे महंगाई बेकाबू हो गई है और आम आदमी बेदम हो गया है। इस दौरान फकीरचंद नागर, राजकुमार भाटी, सुनील चौधरी, इंद्रपाल छौंकर, जगबीर नंबरदार, सुधीर भाटी, सुधीर तोमर, श्याम सिंह भाटी, कृष्णा चौहान, विकास भनौता, हैप्पी पंडित, रेशपाल अवाना मौजूद थे।
Source: International