बरौला ने डाढा की टीम को 32 रन से मात दी

Bएनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा : Bग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर चल रहे विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को हुए मैच में बरौला ने डाढा की टीम को 32 रन से हरा दिया। टीम के खिलाडी आशीष चौहान को 35 रन बनाने और 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। टॉस जीतकर बरौला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज आशीष ने 35 रन और लोकेश ने 39 रनों का योगदान दिया। डाढा के गेंदबाज सूरज और रितेश ने 3, 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डाढा की टीम 20 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। बरौला के गेंदबाज आशीष और कार्तिक ने 3, 3 विकेट झटके।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *