सूचना प्रौद्योगिकी के योगदान पर दी जानकरी

Bएनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा : Bनॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी एमबीए इंस्टिट्यूट में सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विषय को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने सरस्वती वंदना व दीप जलाकर किया। ग्रुप के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना तकनीकी, प्रशासन और सरकार के कामकाज में पारदर्शिता लाती है। यह नये रोजगारों का सृजन करती है। उधर सफल सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत में सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र तेजी से फैल रहा है। इस दौरान एमबीए इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर डॉ.सविता मोहन, हेड एमबीए डॉ. पंकज सक्सेना उपस्थित रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *