याद आए पुलवामा के शहीद

विस, टीएचए : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की याद में लोहिया पार्क में श्रद्धांजलि सभा की। पार्टी नेता मनमोहन झा गामा ने केंद्र व प्रदेश सरकार से शहीदों के घरवालों से किए वादे तत्काल पूरे करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार मैनपुरी के शहीद रामवकिल की याद में विनायकपुर गांव मे बने स्मारक तक जाने वाली सड़क का निर्माण और उनके परिवार को मकान बनाकर देने का वादा भूल गई है। चंदौली के शहीद अवधेश यादव के नाम पर मुख्य द्वार, उनके घर तक जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग भी पूरी नहीं हुई। इस दौरान जब्बार मलिक, जय प्रकाश यादव, अजय कुमार, समीर मंसूरी, शालू खान, जफर, वसीम इदरीशी, चंदन सिंह, मसूद अंसारी, रमजान शेख, फिरोज अली, अरमान अंसारी, विपिन मिश्रा, राहुल जायसवाल और रणबीर कपूर मौजूद थे ।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *