पंजाब ने यूपी पर बनाई बढ़त

विस, मोहन नगर : मोहन मिकिंस मैदान पर शुक्रवार से अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रोफी के तहत पंजाब और यूपी के बीच 4 दिवसीय टेस्ट मैच शुरू हो गया। पहले दिन पंजाब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। उसकी पहली पारी 42 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। प्रभसिमरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 105 गेंद पर 147 रन बनाए। यूपी से शिवा सिंह ने 13 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाब में यूपी की टीम 138 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में पंजाब ने मैच खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 20 रन बना लिए।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *