‘एक काम के लिए 2 एजेंसियों को क्यों करें भुगतान’

-अंबाजी सोसायटी में मेंटिनेंस चार्ज लेने आई जीडीए की टीम को लौटाया

-आरडब्ल्यूए महासचिव ने कहा, 8 वर्ष से निगम को दे रहे हाउस टैक्स

B

एनबीटी न्यूज, साहिबाबाद : Bइंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 स्थित अंबाजी सोसायटी के लोगों का शनिवार को मेंटिनेंस चार्ज वसूलने आए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरडब्ल्यूए महासचिव का कहना है कि एक ही काम के लिए दो एजेंसियों को भुगतान क्यों किया जाए। लोग हर साल नगर निगम को हाउस टैक्स देते हैं तो जीडीए को किस बात का मेंटिनेंस चार्ज दें। वहीं, जीडीए का तर्क है कि सोसायटी के विकास का जिम्मा जीडीए के अधीन आता है, इसलिए हर साल सोसायटी से मेंटिनेंस चार्ज वसूला जाता है।

अहिंसा खंड-2 की अंबाजी सोसायटी में आरडब्ल्यूए महासचिव प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि 8 वर्ष से फ्लैट में रहने वाले लोग नगर निगम को हाउस टैक्स दे रहे हैं। इसके बाद भी जीडीए की ओर से उनपर मेंटिनेंस चार्ज के नाम पर अतिरिक्त भुगतान मांगा जा रहा है। इस रकम का भुगतान न करने पर जीडीए की ओर से सोसायटी का बिजली-पानी बंद करने की चेतावनी दी गई है। मेंटिनेंस वसूली के लिए शनिवार को जीडीए के कुछ कर्मचारी सोसायटी में आए थे। उनके साथ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की बैठक हुई। टैक्स वसूली को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद सोसायटी के लोगों का विरोध देखते हुए जीडीए के कर्मचारियों को लौटना पड़ा। जीडीए के एई अजित कुमार का कहना है कि पूरे इंदिरापुरम में मेंटिनेंस चार्ज लिया जाता है। ऐसा कहना गलत है कि जीडीए की ओर से जबरन वसूली की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *