
Bएनबीटी न्यूज, साहिबाबाद :B करन गेट पुलिस चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल पर दुष्कर्म के आरोप की जांच शनिवार से शुरू हो गई। जांच अधिकारी सीओ इंदिरापुरम एएसपी केशव कुमार का कहना है एक फोटो में सिपाही और महिला एक साथ हैं। इसकी विश्वसनीयता जांची जा रही है। दोनों के बयान भी लिए गए है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। करीब 42 साल की महिला ने कॉन्स्टेबल पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत दी थी।
Source: International