मेरठ: पत्नी से विवाद के चलते व्यापारी ने खुद को मार ली गोली

प्रेम देव शर्मा, मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पत्नी से हुए मामूली विवाद में एक मीट व्यापारी ने फांसी लगाकर कर ली। के मुताबिक, राकेश का अकसर उसकी पत्नी से विवाद होता रहता था। मामले की जांच के लिए पुलिस जुटी हुई है।

घटना मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर की है। क्षेत्र की चौहान पुरी नई बस्ती में राकेश उर्फ राजकुमार का परिवार रहता है। राकेश मीट का व्यापार करता था। पुलिस के अनुसार, राकेश का अपनी पत्नी से मामूली बातों को लेकर विवाद होता रहता था।

बताया गया कि शनिवार को उसकी पत्नी राकेश से लड़कर अपने मायके चली गई थी। घटना के बाद अवसाद में आए राकेश ने शनिवार को देर रात गले में फंदा लगाकर जान दे दी। क्षेत्र के लोगों ने राकेश का शव घर में फंदे से लटका देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *