स्वस्थ रहने के लिए जीवन शैली में करना होगा बदलाव

Bएनबीटी न्यूज, राजनगर:B

विश्व मधुमेह जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन आईएमए की ओर से निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 500 लोगों की जांच की गई। ईसीजी, ब्लड प्रेशर, लिपिड़ प्रोफाइल के साथ उनकी काउंसिलिंग भी की गई। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन.के. गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमें फास्ट फूड खाने की आदत को बदलना होगा। इस दौरान विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच करानी चाहिए। संस्था की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों ने योग भी किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. वी.बी. बिंदल ने सभी का धन्यवाद दिया व संचालन डॉ. नवनीत वर्मा ने किया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *