नाटक 'निर्मला' का मंचन

Bएनबीटी न्यूज, नेहरूनगर :B डॉ.विमला नाट्य मंच की ओर से रविवार को मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित नाटक का मंचन किया गया। गांधर्व संगीत महाविद्यालय में आयोजित नाटक में दिखाया गया कि कैसे शक एक पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। नाटक निर्मला नाम की ऐसी युवती पर आधारित है, जिसकी शादी 50 वर्ष के वकील तोताराम से होती है। तोताराम के 3 बेटे हैं। तीनों को निर्मला एकसमान ही प्यार करती है। मंशाराम के निर्मला का हमउम्र होने का कारण तोताराम दोनों पर शक करने लगता है। इस पर मंशाराम बीमार हो जाता है और उसकी मृत्यु हो जाती है। दूसरा बेटा जियाराम पिता द्वारा चोरी का इल्जाम लगाने पर नदी में कूदकर मर जाता है। तीसरा बेटा सियाराम पिता के व्यवहार से दुखी होकर घर छोड़कर साधु के साथ चला जाता है। नाटक का निर्देशन संदीप सिंहवाल ने किया। इस दौरान उर्वशी, पंकज, मृगांक, विपिन कसाना, आरती आदि के अभिनय की सभी ने सराहना की।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *