दहेज में बाइक नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

Bएनबीटी न्यूज, हापुड़

Bदहेज में बाइक नहीं मिलने पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहल्ला मजीदपुरा निवासी उजमा ने बताया कि उसका निकाह मजीदपुरा गली नंबर-1 निवासी एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 21 अक्टूबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जमकर पीटा। पति ने पीड़िता को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपितों ने हत्या की धमकी भी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि ससुराल पक्ष के सिराजुद्दीन उर्फ सोनू, सितारा, अमीरजहां और सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *