
B5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कर रही मामले की जांच
एनबीटी न्यूज, मुरादनगर
B3 दिन पहले मेरठ हाइवे से अगवा किए गए दिल्ली के कारोबारी को पुलिस ने मेरठ से बरामद कर लिया है। 5 बदमाशों ने कारोबारी को अगवा कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले में परिवार ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कारोबारी को मेरठ के परीक्षितगढ़ से बरामद कर लिया है। वहीं, पैसों के लेनदेन का मामला बता रही है। प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया कि हरेंद्र ने सियाल गांव के कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ले रखे हैं। पैसे न देने पर वह उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Bपैसों का लेनदेन बता रही पुलिसB
जानकारी के अनुसार, हरेंद्र दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रहते हैं। 15 नवंबर को वह बृजविहार कॉलोनी में अपने चाचा के यहां आए थे। इस दौरान जब वह हाइवे पर बस से उतरे तभी कार सवार 5 बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाश उसे मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र के सियाल गांव में ले गए थे और उन्होंने 2 दिन तक जंगल में ट्यूबवेल पर रखा था। बदमाश 2 दिन तक लगातार मारपीट भी करते रहे। पीड़ित ने अजीत उर्फ लीले, रणवीर, विपुल और हिमांशु समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हालांकि, पुलिस पैसों का लेनदेन बता रही है।
Source: International