नाले से मिला अधेड़ का शव

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबादB

सिहानी गेट क्षेत्र में पटेल नगर कॉलोनी के नाले में एक अधेड़ का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया और शव गृह में रखवा दिया गया। पुलिस अधेड़ की पहचान का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर सिहानी गेट गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उम्र लगभग 45 साल के आसपास लग रही है। उसके कपड़ों से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। शरीर पर चोट आदि के निशान भी नहीं हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति क्षेत्र में करीब दो हफ्ते से घूम रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की पहचान के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *