
Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : Bसिहानी गेट थाने में यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही, उसके पिता, मां और बहन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि सिपाही और उसके परिवार ने दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट की और उसे जहर दे दिया। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं। इंस्पेक्टर सिहानी गेट गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जहर देने, धमकी देने व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, महरौली में रहने वाले नरेंद्र कुमार ने बताया कि 2 साल पहले 29 नवंबर को उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी अटौर निवासी सौरभ से की थी। सौरभ यूपी पुलिस में सिपाही है और फिलहाल लखनऊ में तैनात है। उसके पिता सेना से रिटायर्ड हैं। आरोप है कि शादी के बाद 11 लाख रुपये और कार की मांग की गई, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया। शादी के कुछ दिन बाद ही सिपाही और उसके परिवार ने पूजा का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। हाल में सौरभ छुट्टी पर गाजियाबाद आया हुआ था। 14 नवंबर को सिपाही, उसके पिता, मां कमलेश और बहन लवली ने पूजा के साथ मारपीट की। आरोपितों ने उसे जहर दे दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार ने बेटी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Source: International