
Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : Bरिश्वत लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले के आरोपित शशिकांत की पत्नी श्वेता सिंह सोमवार को सीबीआई कोर्ट में उपस्थित हुईं। मामले में 2 गवाहों ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। बयान जारी रहे। अब 22 नवंबर को मामले में अगली सुनवाई होगी।
जानकारी के अनुसार, नवंबर 2013 में कारोबारी नरेंद्र चुग का विदेश से सामान आया था। कम कस्टम ड्यूटी देने के मामले में सामान को दादरी स्थित कस्टम विभाग के डिपो में रोक लिया गया था। इसकी जांच डिप्टी कमिश्नर शशिकांत कर रहे थे। आरोप है कि दिल्ली निवासी सतीश गुप्ता ने सामान छुड़ाने की एवज में डिप्टी कमिश्नर से बातचीत कर रिश्वत तय की थी। सीबीआई ने सूचना के आधार पर शशिकांत, नरेंद्र और सतीश को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में शशिकांत के घर छापेमारी के दौरान सीबीआई को लाखों की नगदी मिली थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने इन तीनों और शशिकांत की पत्नी श्वेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। सोमवार को मोबाइल कंपनी के कर्मचारी अमर नाथ और ड्रग इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। बयान जारी रहे।
Source: International