
Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद:B
एक अधिवक्ता ने सोमवार को कोर्ट में अर्जी देकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। अधिवक्ता का आरोप है कि हाल ही में अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ओवैसी ने ट्वीट व मीडिया के माध्यम से भड़काऊ बात कहकर देश में शांति का माहौल बिगाड़ने का काम किया है। अधिवक्ता अंकित त्यागी की ओर से उनके वकील ने एसीजेएम थर्ड की कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अंकित त्यागी का कहना है कि ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के संबंध में सिहानीगेट थाना पुलिस और एसएसपी से भी शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्याय पाने के लिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने अर्जी को स्वीकार कर ली है। अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 20 नवंबर की तारीख दी है।
Source: International