NRHM घोटाले के 2 केस में हुई गवाही

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद:

एनआरएचएम घोटाले के दो केस में सोमवार को सुनवाई हुई। गवाहों ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने दोनों केस में अगल-अलग तारीख लगाई है। कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एनआरएचएम के तहत गोंडा जिले के अस्पताल में वर्ष 2010 में लाखों रुपये की दवा सप्लाई की थी। जिसमें घोटाला होने की शिकायत मिलने पर सीबीआई ने मामले की जांच की थी। जांच में घोटाला होना पाया गया। इसके बाद सीबीआई ने पूर्व सीएमओ एमएमए खान समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तारीख लगाई है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *