टुंडा को नहीं किया जा सका पेश

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद :B फ्रंटियर मेल में बम विस्फोट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित अब्दुल करीम उर्फ टुंडा के मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन टुंडा को पेश नहीं किया जा सका। कोर्ट ने इस संबंध में जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। जानकारी के अनुसार, वर्ष 1997 में दिल्ली से गाजियाबाद आ रही फ्रंटियर मेल ट्रेन में बम विस्फोट हुए थे। इसमें एक सिपाही समेत कई लोग घायल हो गए थे। जीआरपी ने जांच में पाया कि बम विस्फोट की घटना को पिलखुवा निवासी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा ने अंजाम दिया। करीब 3 साल पहले दिल्ली पुलिस ने टुंडा को भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। केस की सुनवाई तभी से गाजियाबाद स्थित कोर्ट में चल रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *