वाहनों से सामान चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ : Bहाइवे पर खड़े वाहनों से सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर 4 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 45 हजार रुपये, 2 तमंचे, चाकू के अलावा घटना में प्रयुक्त एक कैंटर व कार बरामद की है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार रात गश्त के दौरान देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि गढ़ फाटक फ्लाईओवर के नीचे 4 संदिग्ध लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को दबोच लिया।

Bपंजाब में लूटा था ट्रकB

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि ये हाइवे किनारे पर खड़े ट्रकों से सामान चोरी कर लेते थे और उसे बेचकर आपस में रुपये बांट लेते थे। हाल ही में इन्होंने पंजाब स्थित खन्ना से एक ट्रक से साबुन और सर्फ चोरी किया था। बदमाशों ने यह माल पिलखुवा निवासी बॉबी को 45 हजार रुपये में बेचा था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 45 हजार रुपये, 5 पेटी साबुन, सर्फ और चोरी में प्रयुक्त कैंटर व कार बरामद की हैं। देहात थाना प्रभारी रविंद्र राठी ने बताया कि बदमाशों की पहचान विनोद, नरेंद्र, वीरेंद्र व मुन्नू के रूप में हुई है। इन पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *