
प्रमुख संवाददाता, नोएडा
नोएडा अथॉरिटी सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब तक शहर में करीब 100 जगह थैला बैंक बन चुके हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान शहर की आरडब्ल्यूए का है। सिंगल यूज प्लास्टिक का खात्मा करने के लिए इन थैला बैंक से निशुल्क थैला लिया जा सकता है। शर्त यह है कि सामान लाने के बाद उसे वहीं वापस भी करना है।
साप्ताहिक बाजारों से लेकर दुकानों से सामान लेने के लिए भी लोग घर से बिना थैला लिए चल देते हैं। हालांकि काफी लोगों ने अब अपने घर में थैला रखना शुरू कर दिया है। 13 कमर्शल मार्केट जयपुरिया, गुलमोहर, कंचनजंगा, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मंडे मार्केट व अन्य जगह बने थैला बैंक से लोग थैला ले सकते हैं।
Source: International