सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत

एनबीटी न्यूज, नोएडा: शहर में 2 अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। सेक्टर-41 अगाहपुर गांव में रहने वाले प्रमोद साहू ने बताया कि उनके भाई प्रदीप सोमवार शाम करीब 4 बजे सेक्टर-18 से ऑटो लेकर अगाहपुर जा रहे थे। सेक्टर-40 यू-टर्न के पास अचानक एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद ऑटो में पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रदीप ऑटो से नीचे गिर गए। जिसके बाद बस का अगला टायर ने उनके ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को आसपास के लोगों ने सेक्टर 41 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। इसके अलावा 4 दिसंबर की सुबह करीब 9:30 बजे सेक्टर-62 के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल 19 साल के उमर निवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिवार के लोगों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *