ससुराल वालों पर किया दहेज उत्पीड़न का केस

एनबीटी न्यूज, नोएडा: सेक्टर-45 में रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया है। महिला ने ससुर पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में मर्सिडीज कार देने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-45 निवासी आकृति सिंह बीटेक पास हैं और एक मल्टिनैशनल कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉब कर चुकी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कंपनी में ही जॉब के दौरान युवराज बेरी नामक सहकर्मी से उनकी दोस्ती हुई थी। 2107 में दोनों ने शादी कर ली। आकृति का आरोप है कि शादी के बाद ही उसकी सारी सेविंग को ससुराल वालों ने ले लिया। धीरे-धीरे पति युवराज भी उसे परेशान करने लगा और तरह-तरह की डिमांड करने लगा। वह उसके घरवालों से मर्सिडीज की मांग कर रहा है। इसे लेकर कई बार पंचायती तौर पर समझौता भी हुआ लेकिन ससुराल पक्ष की हरकतों में सुधार नहीं आया। इसके बाद महिला के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट भी की। महिला का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकत की। जब वह घर में अकेली रहती है तो ससुर उसके सामने ही मोबाइल पर अश्लील फिल्में देखता है। इससे परेशान होकर आकृति ने सेक्टर-39 थाने में पति युवराज बेरी, देवर कुलदीप बेरी, रंजना बेरी, प्रियंका सूद और करिश्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएचओ नीरज मलिक ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *