लापता युवतियों को पुलिस ने खोजा, 2 युवक गिरफ्तार

एनबीटी न्यूज, ग्रेनो: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से 28 नवंबर को लापता हुईं 2 किशोरियों को पुलिस ने राजस्थान के सूरत और जयपुर शहर से बरामद किया है। दोनों किशोरियों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले 2 युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि एक सोसायटी के सुपरवाइजर की बेटी को चाय की ठेली लगाने वाला राकेश नाम का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिवार ने 28 नवंबर को इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी को सूरत से बरामद किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में एक सोसायटी में मेड का काम करने वाली किशोरी को गाड़ी साफ करने वाला युवक शोएब अपने साथ लेकर चला गया था। शोएब को जयपुर से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया गया है। राकेश व शोएब को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *