बैंक लोन घोटाले में हुई गवाही

एनबीटी न्यूज,गाजियाबाद:

नोएडा में हुए इलाहाबाद बैंक लोन घोटाले के मामले में गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। पूर्व बैंक मैनेजर महेश चंद जोशी ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तारीख लगाई है।

लोक अभियोजन अधिकारी ने बताया कि मामला वर्ष 2000-01 का है। आरोप है कि पूर्व बैंक मैनेजर एस.के. अग्रवाल के साथ मिलकर एक कार एजेंसी के मालिक और कर्मचारियों ने साजिश के तहत 18 कार का लोन कराया। कार डिलीवर नहीं की और लोन की रकम को बंदरबांट कर लिया। इस मामले की शिकायत मिलने पर सीबीआई ने जांच की। जांच में घोटाला होना पाया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *