इलाज के दौरान 4 वर्षीय बच्चे की मौत, हंगामा

B- परिजनों ने लगाया चिकित्सक पर लापरवाही का आरोपB

B

एनबीटी न्यूज, हापुड़B

हापुड़ थाने के सामने स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा करते हुए चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह इन लोगों को शांत कराया।

हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी रिहान ने 4 दिन पहले अपने 4 साल के बेटे रुहान को बुखार आने के चलते कोतवाली परिसर के सामने स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन पहले चिकित्सकों ने रुहान की हालत में सुधार देखकर उसे घर भेज दिया था। बुधवार सुबह बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसके घरवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। रात के समय अचानक बच्चे की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि इसे किसी अन्य अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार होने का आश्वासन देकर उन्हें मना कर दिया। गुरुवार की दोपहर में बच्चे की मौत हो गई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *