ससुर-बहू सहित 3 अरेस्ट

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर: पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में ससुर, बहू व एक अन्य युवक को अरेस्ट किया है। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि शोभापुर गांव निवासी मंजू पत्नी राहुल आए दिन नशे की हालत में पुलिस को झूठी शिकायत देती रहती है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात मंजू ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति राहुल व ससुर मुरारी ने उसके साथ मारपीट की है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सूचना फर्जी थी। इसके बाद पुलिस ने मंजू व उसके ससुर मुरारी को शांतिभंग करने की धाराओं में अरेस्ट कर लिया। वहीं, डिडौली गांव निवासी दीपक पुत्र राजेंद्र अपनी पत्नी काजल के साथ मारपीट कर रहा था। उसकी पत्नी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दीपक को अरेस्ट कर लिया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *