सड़क हादसे में युवक की मौत

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर: मेरठ हाइवे पर बुधवार रात को वर्धमानपुरम पुलिस चौकी के पीछे सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मोरटा गांव निवासी सौरव त्यागी बुधवार रात को मेरठ हाइवे पर स्थित वर्धमानपुरम पुलिस चौकी के पीछे किसी वाहन से जा रहा था। अचानक किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने के कारण उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह का कहना है कि यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि सौरव त्यागी की टक्कर किस वाहन से हुई है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *