मशीन में फंसने से मजदूर की मौत

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर : मोरटा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर मशीन में फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि बुधवार रात सौरभ (19) काम करते समय मशीन में फंस गए। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के कारीगर पहुंचे और निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *