
एनबीटी न्यूज, हापुड़ : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एसपीडीए) की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को धीरखेड़ा क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्त किए। सक्षम अधिकारी निरंकार तोमर ने बताया कि सुंदर कसाना और मोनी त्यागी समेत कई लोगों की ओर से चलाई गईं अवैध प्लाटिंग की दीवारें तोड़ी गईं। प्राधिकरण पिछले कई दिनों से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चल रहा है।
Source: International