ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 4 लोग घायल

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर: मेरठ हाइवे पर असालतनगर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। इसमें बैठे 4 लोग घायल हो गए।

ब्रज विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार मंगलवार को ऑटो लेकर आ रहा था। जब वह असालतनगर गांव के सामने पहुंचा तो वहां पर भीड़ होने के कारण वाहनों की कतार लगी थी। ऑटो चालक जितेंद्र ने बताया कि वह ऑटो लेकर खड़ा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उसकी ऑटो में टक्कर मार दी। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *