बिजली चोरी रोकने की योजना तैयार

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद

सर्दियों के चलते कोहरे की आड़ लेकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रणनीति विभाग ने तैयार की है। विद्युत निगम ने 5 टीमों का गठन किया है। यह टीमें तड़के छापेमारी करके बिजली चोरी पर अंकुश लगाएगी। इसके लिए ओवरलोड वाले इलाकों को चिह्नित किया गया है।

कोहरे में लाइनलॉस बढ़ जाने पर विद्युत निगम ने अधिक लाइनलॉस वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया है। यहां देर रात से तड़के तक कटिया डालकर बिजली चोरी की सूचनाएं निगम को मिली हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए निगम ने रणनीति तैयार की है, जिसमें 5 टीमों को रखा गया है। चीफ इंजीनियर आरके राणा ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। लाइनलॉस वाले क्षेत्रों में सुबह के समय औचक रूप से टीमें इन इलाकों में जांच करेंगी। बिजली चोरों के खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *