हरि सिंह अकैडमी ने विद्या भारती को हराया

एनबीटी न्यूज, नंदग्राम : लाल सिंह रनिंग ट्रोफी के लिए खेले जा रहे शहीद राम प्रसाद बिस्मिल स्मृति क्रिकेट लीग में गुरुवार को हुए मैच में हरि सिंह क्रिकेट अकैडमी विजयी रही। उसने विद्या भारती अकैडमी को 2 विकेट से हराया। विद्या भारती अकैडमी से मिले 159 रन के लक्ष्य को हरि सिंह अकैडमी ने 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दीवान क्रिकेट अकैडमी के मैदान पर खेले गए मैच में हरि सिंह क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। विद्या भारती 34.2 ओवर में 158 रन बनाकर आउट हो गई। यश ने 45, तुषार ने 24 और सर्वजीत ने 22 रन का योगदान दिया। अनंत सिंह ने 4, सचिन यादव और दीपक ने 2-2 विकेट लिए। 159 रन का पीछा करते हुए हरि सिंह क्रिकेट अकैडमी ने 23 ओवरों में 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। अनंत शर्मा ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 32 बॉल पर 60 रन बनाए। अंकित मिश्रा ने 21 और शिवांग चौधरी ने 20 रन का योगदान दिया। सर्वजीत ने 3 और शुभम ने 2 विकेट लिए। अनंत मैन ऑफ द मैच रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *