
एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : विद्युत निगम ने बकाया वसूली के लिए आसान किश्त योजना शुरू की है, लेकिन बकायेदार इसमें पंजीकरण नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में अब विद्युत निगम ग्राम प्रधानों और पार्षदों के माध्यम से योजना के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। इसके लिए प्रबंध निदेशक ने सभी पार्षदों और प्रधानों को पत्र लिखकर शिविर लगाने की अपील की है।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से शुरू की गई इस योजना के तहत विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में महज 8260 बकायेदारों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि 60 हजार बकायेदार हैं। चीफ इंजीनियर आरके राणा ने बताया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पंजीकरण शिविर लगाया जा रहा है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। योजना के तहत शहरी क्षेत्र में अधिकतम 12 किश्त और देहात में 24 किश्तों में बकाया का भुगतान करना होगा। प्रति किश्त न्यूनतम 1500 रुपये होगी।
Source: International