3 के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद:

घर में घुसकर महिला के साथ गैंगरेप करने के मामले में कोर्ट ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही केस की विवेचना करने के लिए भी आदेशित किया है। विजयनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की ओर से उसके वकील नखालिद खान ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। अर्जी के माध्यम से बताया कि महिला 2 जनवरी को घर में अकेली थी। आरोप है कि उसी समय पड़ोस में रहने वाले मोनी, अली और सद्दाम आ गए। तीनों ने महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मोनी ने महिला के सिर में सरिया मार दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला आ गई। इसके बाद तीनों धमकी देकर भागने लगे और कहा कि अगर किसी से भी कुछ कहा तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके मामले की जानकारी दी। इसके बाद विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद महिला ने न्याय पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पेश सबूत और गवाहों के बयान के आधार पर विजयनगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही केस की विवेचना करने के लिए भी आदेशित किया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *