विधायक नंदकिशोर गुर्जर की अग्रिम जमानत अर्जी पर नहीं हुई सुनवाई

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद:B

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की अग्रिम जमानत अर्जी पर गुरुवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। कचहरी के अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रहने के कारण जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 2 जनवरी की लगाई है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर के अधिवक्ता परविंदर नागर ने बताया कि गुरुवार को अदालत में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की तारीख तय थी। अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली तारीख 2 जनवरी लगाई है। बता दें कि भाजपा विधायक पर लोनी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह से दफ्तर में बुलाकर समर्थकों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज है। मुकदमे में गिरफ्तारी के डर से विधायक ने पिछले सप्ताह अग्रिम जमानत की अर्जी लगा रखी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *