बंदी के साथ फरार होने वाले सिपाही ने नहीं किया सरेंडर

B- 17 दिसंबर को कोर्ट में बंदी अनुज के साथ फरार चल रहा है सिपाहीB

एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद:

दो दिन पहले अदालत में पेशी पर लाए गए गैंगरेप के आरोपित अनुज के साथ फरार सिपाही ओमवीर भाटी ने गुरुवार को भी सरेंडर नहीं किया। कविनगर पुलिस भी उसका सुराग नहीं लगा सकी। जबकि सिपाही ओमवीर भाटी की ओर से कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अर्जी दाखिल की गई है। सीजेएम कोर्ट की ओर से सरेंडर अर्जी के बाद कविनगर पुलिस से सिपाही ओमवीर की वांछित रिपोर्ट मांगी गई थी। कविनगर थाने से सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी गई है। रिपोर्ट में कविनगर पुलिस ने ओमवीर भाटी के खिलाफ बंदी भगाने में लापरवाही के आरोप में दर्ज मुकदमे का वांछित बताया है। गुरुवार को हड़ताल की वजह से इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब शुक्रवार को सरेंडर अर्जी पर सुनवाई हो सकती है। उधर, कविनगर पुलिस तीसरे दिन भी बंदी अनुज के साथ फरार सिपाही ओमवीर भाटी का सुराग नहीं लगा सकी। बता दें कि 17 दिसंबर को कोर्ट में पेशी के बाद अनुज फरार हो गया था। सिपाही भी फरार है। उसका मोबाइल भी लगातार बंद है। पुलिस उसके घर नरवाना, बुलंदशहर तक दबिश दे चुकी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *